(SANSAD TV) Mudda Apka – Budget 2022: Expectations of MSME sector | 18 January, 2022


1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। अभी से तमाम सेक्टर बजट को लेकर अपनी उम्मीदें वित्त मंत्री को भेज रहे हैं। हर साल बजट को लेकर कारोबारियों में उत्सुकता रहती है और इस बार हालात पहले से अलग है। देश दो बार कोविड की लहर से ऊबर चुका है। भारत में MSME सेक्टर को कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। ये करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है। MSME सेक्टर का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 30 प्रतिशत और निर्यात में 48 प्रतिशत का योगदान देता है। बजट 2022 के लिए MSME सेक्टर की कई मांगें हैं। MSME सेक्टर सरकार से बजट में GST को युक्तिसंगत बनाने के साथ टैक्स के बोझ को कम करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा क्या उम्मीदें हैं इस सेक्टर की। आज के कार्यक्रम में इसी पर बात करेंगे।

Guests:
1- Prashant Girbane, Director General, MCCIA
2- Madhav Lal, Former Secretary, MSME
3- H Nagraj, CEO, Velankani electronics pvt ltd.