SANSAD TV) Mudda AapKa: Vice President Election 2022 | 05 August, 2022


आज हम बात करेंगे उपराष्ट्रपति चुनाव की। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 6 अगस्त को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान संसद भवन परिसर में होगा। वर्तमान उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है तो दूसरी ओर और कांग्रेस सहित कई विपक्ष दलों ने भी पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति का पद भारत का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। इसलिए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए कैसे होता है चुनाव। क्या हैं उपराष्ट्रपति के अधिकार और कार्य। चुनाव को लेकर क्या हैं दलों के समीकरण और क्या है संकेत। मुद्दा आपका में आज उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझने की और जानने की कोशिश करेंगे।

Guests:
1. Sanjay Singh, Senior Journalist
2. Sanjay Kumar, Director, CSDS
3. Chakshu Roy, Head of Outreach, PRS

Anchor: Manoj Verma
Producer:- Pardeep Kumar
Assistant Producer:- Surender Sharma