(SANSAD TV) Mudda Aapka: World Water Day | 22 March, 2022


आज विश्व जल दिवस है। जल संरक्षण और रखरखाव को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना। दरअसल पानी का मुदृा पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि पृथ्वी पर 70 फीसदी पानी है लेकिन पीने योग्य सिर्फ 3 फीसदी है जिसका महज 4 फीसदी ही भारत के पास है। भारत के सामने भी जल संकट की चुनौती है। लगातार बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण ने इस चुनौती को और भी बढ़ा कर दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए 2019 में केंद्र सरकार ने तीन मंत्रालयों को जोड़कर जल शक्ति मंत्रालय बनाया ताकि देश को जल समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया जा सके। कारण साफ, सुरक्षित और पर्याप्त पीने का पानी एक स्वस्थ समाज,देश और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। क्यों और कैसे जरूरी है। लोगों को शुद्ध पर्याप्त पानी मिले इसके लिए सरकार क्या कर रही है और एक आम नागरिक को पानी बचाने के लिए क्या करना चाहिए।

Guests;
1- Prof. AK Gosain, Department of Civil Engineering, IIT Delhi
2- Kushvinder Vohra, Member (WP&P), CWC
3- Anshuman, Associate Director, Water Resources TERI

Anchor: Manoj Verma
Producer: Pardeep Kumar, Sagheer Ahmad