(SANSAD TV) Mudda Aapka: Russia Ukraine War | रूस-यूक्रेन युद्ध | 28 February, 2022


रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 5वां दिन है। युद्ध रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने आज बेलारूस में शांति वार्ता की शुरूआत की जो इस वक्त भी पिछले करीब साढ़े तीन घंटे से जारी है। लेकिन इस बीच आज परमाणु युद्द के खतरे को लेकर आशंकाएं भी काफी बढ़ी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच बड़ा फैसला लिया है। व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय सेना बनाने की बात कही है। रूस की तरफ से परमाणु फोर्स को एलर्ट करने के बाद एक तरफ अमेरिका, नाटो समेत तमाम पश्चिमी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बेलारूस उसका साथ देने को तैयार है। बेलारूस रूस के साथ युद्ध में उतरने को भी तैयार है। इस बीच लाखों लोग यूक्रेन से सीमाओं को पार करके दूसरे देश जा रहे है। भारत अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए लगातार कोशिशे तेज किए हुए है। भारत में यूक्रेन के पड़ोसी देशों जैसे कि रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए 4 केंद्रीय मंत्री को भी भेजा जा रहा है। मुद्दा आपका में आज हम रूस- युक्रेन युद्ध के बीच आता न्यूक्लियर एंगेल .. तमाम ताजा स्थितियां परिस्तिथिया… और भारत के सरोकार पर करेंगे बात।

Guests:
1. Lt Gen (Dr) Rakesh Sharma (Retd.), Distinguished Fellow VIF
2. Prof. Harsh V Pant, Head, Strategic Studies Programme, ORF
3. Ashok Sajjanhar, Former Ambassador