(SANSAD TV) Mudda AapKa : President Election 2022 | 24 June, 2022


राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में नामांकन भरा. प्रस्तावों में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे. नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। द्रोपदी मुर्मु अगर राष्ट्रपति बनती है तो जहां देश को पहली बार जनजातीय समुदाय से राष्ट्रपति मिलेगा। पर इसी के साथ क्या देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में निवास करने वाले आदिवासी समुदाय व अनुसूचित जनजाति को साधते हुए, देश की महिला मतदाताओं को भी महिला सशक्तिकरण का संदेश जाएगा। क्या भविष्य में द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिये गये ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे का देश में धरातल पर सबसे अहम व महत्वपूर्ण प्रतीक बनेंगी। साथ ही नामांकन के अहम पड़ाव के समय आज जो तस्वीरें सामने आई उसके क्या बड़े संकेत है। साथ ही भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जैसी शख्सियत की उम्मीदवारी के मायने क्या है इसे समझने की कोशिश करेंगे।

1. -Ashok Tandon, Senior Journalist

2.Pradeep Kaushal, Sr Journalist

Anchor: Preeti Singh

Producer:- Pardeep Kumar

Assistant Producer:- Surender Sharma