(SANSAD TV) Mudda AapKa : Maharashtra Political Crisis | 23 June, 2022


महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र के सियासत में चल रहे उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। जिस तरह से बागी विधायकों की संख्या बढ़ रही है उससे सवाल खड़ा हुआ है कि कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर चल रही उद्धव सरकार बचेगी या गिरेगी? शिवसेना के अंदर बगावत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार को बचाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। शिवसेना सरकार में नंबर 2 की भूमिका वाले एकनाथ शिंदे बागी गुट के अगुआ है। एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके पास अकेले शिवसेना के 40 के ज्यादा विधायक है। साथ ही कुछ और विधायक भी उनके साथ हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में अभी सदस्यों की संख्या 287 है।. अभी बहुमत के लिए 144 सीटों का समर्थन होना चाहिए। 55 विधायकों वाली शिवसेना ने एनसीपी के 53 विधायक हैं और कांग्रेस के 44 विधायकों के अलावा कुछ स्थानीय दल और निर्दलीय विधायकों के सहारे कुल 169 विधायकों के समर्थन के साथ महाविकास अघाड़ी सरकार 2019 में महाराष्ट्र में सत्ता में आई थी। अब अगर एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों को लेकर अलग रास्ता अपनाते है तों जाते हैं तो उद्धव सरकार अल्पमत में आ जाएगी। जाहिर है ताजा हालातों और समीकरणो के बीच तेजी से महाराष्ट्र में राजनीतिक तस्वीर बदलती दिखाई दे सकती है और ऐसे में जाहिर तौर पर पूरा मामला राज्यपाल या विधानसभा उपाध्यक्ष के हाथों में आएगा। महाराष्ट्र में ताजा सियासी घटनाक्रम पर आज हम मुद्दा आपका में चर्चा करेंगे

Guest-

1.Abhimanyu shitole ,Political Editor ,Navbharat Times
2. Prafulla Ketkar, Editor, ORGANISER
3.Aditi Phadnis, Political Editor, Business Standard

Anchor: Preeti Singh
Producer:- Pardeep Kumar
Assistant Producer:- Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV