(SANSAD TV) Mudda AapKa : Group of Seven (G7) Summit | 27 June, 2022


आज हम बात करेंगे जी—7 में भारत की बढ़ती भागीदारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 और 27 जून को जर्मनी में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 देशों और इसमें आमंत्रित किए गए देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात की। जी-7 शिखर बैठक में भारत की नियमित रूप से भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि विश्व के सम्मुख मौजूदा चुनौतियों के समाधान ढूंढने के प्रत्येक प्रयास में भारत की भागीदारी, स्वीकृति बढ़ रही है। शिखर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंंगिक समानता और लोकतंत्र पर दो सत्रों को संबोधित किया। जी—7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है। इसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। भारत के लिये जी—7 शिखर सम्मेलन का महत्व क्या है क्यों है।

Guest:

1-Manjeev Singh Puri, Former Ambassador

2-Gulshan Sachdeva, Professor, Centre for European Studies, JNU

3-Dr Rajiv Nayan, Senior Research Associate, MPIDSA

Anchor: Manoj Verma

Producer:- Pardeep Kumar

Assistant Producer:- Surender Sharma