(SANSAD TV) Mudda Aapka: Global food Crisis | 18 May, 2022


साल 2100 तक भारत के साथ अमेरिका, कनाडा, जापान, स्विट्जरलैंड, रूस और ब्रिटेन जैसे लगभग सभी देश – चाहे वे अमीर हों या गरीब, उष्ण हों या शीत, सभी खाद्य संकट से प्रभावित होंगे। इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है। “द ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट 2022” में कहा गया कि 2030 तक नौ करोड़ भारतीयों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वाले 70-80 सालों में फसलों की पैदावर में काफी कमी आएगी और हीट वेव एंव गर्मी का स्तर भी कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। रिपोर्ट में आगाह किया गया कि भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण 2030 तक नौ करोड़ से ज्यादा लोग भूखमरी का सामना करेंगे। सामान्य परिस्थितियों में यह आंकड़ा 7.39 करोड़ होता, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण भुखमरी का सामना करने वाले लोगों की संख्या में 23 फीसद की बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के एक संयुक्त विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले साल इथियोपिया, दक्षिण सूडान, दक्षिण मेडागास्कर और यमन जैसे देशों में पांच लाख से अधिक लोगों के सामने भुखमरी का खतरा था। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ की एजेंसियों की नई रिपोर्ट के मुताबिक संघर्ष, आर्थिक संकट और मौसम में आ रहे बदलावों के कारण दुनियाभर में भूख से पीड़ित लोगों की संख्या 2021 में और बढ़ गई। 2021 में भूख की समस्या पहले के मुकाबले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 52 देशों या क्षेत्रों में करीब 19 करोड़ लोगों को 2021 में अचानक खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा। 2020 की तुलना में यह पीड़ितों की संख्या में चार करोड़ की वृद्धि को दिखा रहा है। यूक्रेन युद्ध ने भी वैश्विक खाद्य उत्पादन को प्रभावित किया है। कांगो, यमन, अफगानिस्तान, इथियोपिया, सूडान, सीरिया और नाइजीरिया जैसे देशों में चल रहे संघर्षों ने वहां खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा और बढ़ा दिया। मुद्दा आपका में आज बात ग्लोबल फूड क्राईसिस की। कितनी गंभीर होता जा रहा है दुनिया भर में खाद्य संकट और इससे बाहर निकलने के लिए दुनिया कितनी गंभीर नजर आ रही है।

Guests:
1- Sachin Sharma, Associate Professor, Centre for WTO, IIFT
2- Siraj Hussain, Former Chairman and Managing Director of Food Corporation of India
3- Dr. Ashok Vishandass, Professor Professor (Applied Economics) IIPA/ Former Chairman, CACP

Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma