(SANSAD TV ) Mudda Aapka : न्यायिक व्यवस्था भारतीयकरण जरूरी | 30 December 2021


उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए नजीर ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था का भारतीयकरण करने की जरूरत है। उन्होंने ये बात हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की छठी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान कही। न्यायिक व्यवस्था के भारतीयकरण की पहल से कई बदलाव हो सकते हैं जो कागजी कार्रवाई को सरल बनाएंगे, प्रक्रियाओं को स्थानीय भाषाओं में सुलभ बनाया जाएगा और प्रक्रिया अब की तुलना में कम खर्चीली होगी। देश की न्यायिक व्यवस्था का भारतीयकरण का मुद्दा क्यों जरूरी है और इससे क्या लाभ होगा इसे जानना समझना जरूरी है।

Guest:
1-Geeta Luthra, Senior Advocate, Supreme Court
2-Suresh Chandra, Former Law Secretary, GoI
3-Dr Justice Satish Chandra, Former Judge, Allahabad High Court