(SANSAD TV) मुद्दा आपका : वैश्विक होती भारतीय संस्कृति/मुद्दा आपका

त्योहार किसी देश की सबसे अच्छी सांस्कृतिक उपलब्धियों और सबसे महत्वपूर्ण रिवाजों का प्रतिनिधित्व करता है। त्योहार को संस्कृति का वाहक माना जाता है। त्योहार किसी देश, समाज और संस्कृतियों के व्यवहार और विचारों का प्रतिबिम्ब होता है। भारतीय त्यौहारों और संस्कृति विश्व में तेजी से विस्तार हो रहा है। बात चाहे योग की हो या दीपावली जैसे तीज त्यौरारो की। भारतीय संस्कृति और त्यौहारों की गूंज अब दुनिया भर में देखने सुनने को मिलती है। दिवाली अब केवल भारत का ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल त्योहार बन चुका है। अमेरिका से लेकर मलेशिया तक दुनिया के तमाम देशों में गुरुवार को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। हाल ही में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में दिवाली के अवकाश के लिए एक विधेयक पेश किया गया। 30 से ज्यादा देशों के राष्ट्र प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भारत को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने White House में दीया जला कर दिवाली मनाई तो ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री Scott Morrison ने हिन्दी में दिवाली की शुभकामनाएं दुनिया को दी।पश्चिमी देशों से लेकर मिडिल ईस्ट के देशों तक इस बार दिवाली पर पटाखे भी फोड़े गए और दीये भी जलाए गए। मौजूदा समय में दिवाली का त्योहार भारत के लिए उसकी सबसे बड़ी Soft Power में से एक है।

Guests:
1- Prof. Milena Bratoeva, Vice-Dean of Education, Faculty of Classical and Modern Philology Sofia University
2- Dr. Oscar Pujol, Director The Instituto Cervantes, New Delhi
3- Professor Amalendu Misra, Department of Politics, Philosophy and Religion, Lancaster University