(SANSAD TV) मुद्दा आपका : ई-श्रम पोर्टल-बड़ा बदलाव


मुद्दा आपका में बात करेंगे ई श्रम पोर्टल की। इस मुद्दे पर बात इसलिए करेंगे क्योंकि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों से जुड़ा यह पहला राष्ट्रीय डाटाबेस ई श्रम पोर्टल है। इसका शुभारंभ 26 अगस्त 2021 को किया गया था। पांच करोड़ से अधिक कामगार अब तक इस ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार करने का लक्ष्य है। इसके पीछे उद्देश्य क्या है और यह कैसे देश के श्रमिकों के जीवन में कैसे बदलाव ला सकता है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की अपनी तमाम समस्याएं होती है लेकिन कोई ऐसा ठोस मंच ना होने के कारण उनकी समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाती। लेकिन केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम के जरिए गैर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के निदान का प्रयास कर रही है। ई श्रम पोर्टल इसी कडी में एक ठोस पहल है।

Guests:
1- Dinesh Tyagi, Managing Director at CSC e governance services India Limited
2- Girish Chandra Arya, Secretary, Bharatiya Mazdoor Sangh
3- Ajay Shankar, Former Secretary, DIPP, Ministry of Commerce and Industry, GOI,