(SANSAD TV) Mudda AapKa: Monsoon Session 2022 | 15 July, 2022


मुद्दा आपका में आज हम बात करेंगे संसद के मॉनसून सत्र की। संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। संसद का यह मानसून सत्र खास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। जबकि उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। मानसून सत्र के दौरान सरकार करीब एक दर्जन नये विधेयकों सदन में पेश कर सकती है।विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष भी अपनी रणनीति बना रहा है। संसद के मॉनसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र के विषय में चर्चा होगी और इस सत्र में बेहतर उत्पादकता हासिल करने पर बातचीत होगी। इसलिए संसद का मानसून सत्र महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Guests:
1. K.V. Prasad, Senior Journalist
2. Sandeep Phukan, Senior Journalist
3. Pradeep Kaushal, Senior Journalist

Anchor: Manoj Verma
Producer: Pardeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma