(SANSAD TV)मुद्दा आपका – जमीन से जुड़ता सम्मान


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के महान विभूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया गया।141 में से 118 पद्म श्री, 16 पद्म भूषण और 7 पद्म विभूषण हैं। इनमें 33 महिलाएं हैं, 18 विदेशी नागरिक है। 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें से 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री हैं। 29 महिलाओं और 16 लोगों को मरणोपरांत इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों की सूची और वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में शामिल हर किसी अपनी अलग कहानी है, अपना संघर्ष है। कोई सामाजिक कुरीतियों से लड़ा, कोई व्यवस्था से, कोई कला के क्षेत्र में आगे बढ़ा तो किसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग तरह की क्रांति शुरू की। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो 2014 के पहले ये पुरस्कार एक तरह से विशिष्ट लोगों तक सीमित थे। पदम पुरस्कारों को लेकर राजनीति होती थी विवाद होते थे इसलिए पद्म पुरस्कार देने की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया। ताकि न्यू इंडिया के निर्माण में हर नागरिक के योगदान को महत्व मिल सके।

Guests:
1- Dr. Yogi Aeron, Padma Shri Awardee
2- Jitender Singh Shunty, Padma Shri Awardee
3- K. G. Suresh, Vice Chancellor, Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal