(SANSAD TV) Mudda AapKa: Shinzo Abe: Friend of India | 09 July, 2022
मुद्दा आपका में आज हम बात करेंगे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत के संबंधों की। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे दुनिया में नहीं रहे लेकिन शिंजो आबे के साथ भारत के संबंध याद किए जा रहे हैं। शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कई आर भारत की यात्राएं की। जिस विरासत को सहेजकर रखने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी शिंजो आबे ने उसे और मजबूत किया। काशी के घाटों पर गंगा आरती में शमिल होना हो या बुलेट ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के भविष्य की झलक दिखाना, शिंजो आबे वह चेहरा रहे हैं जिसमें भारतीयों को उम्मीद नजर आती थी। न्यू इंडिया तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, तो उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जापान कंधे से कंधा मिलाकर हर कदम पर भारत के साथ खड़ा रहेगा। भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में शिंजो ने ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसके लिए वर्ष 2021 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। शिंजो आबे के सम्मान और उनकी याद में भारत 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक मना रहा है। इसलिए मुदृा आपके में आज हम बात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत के संबंधों की करेंगे।
Guests:
1. Prof. Rajaram Panda, Senior Fellow at the Nehru Memorial Museum and Library, New Delhi
2. Prof. Rajib Shaw, Director, India Japan Laboratory, Keio University, Japan
3. Virendra Gupta, Former Ambassador
Anchor: Manoj Verma
Producer: Pardeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma


Alright alright, let’s talk maxwin6789. Heard the buzz and decided to check it out. Not bad, decent selection. Take a peek and see if it’s your thing! maxwin6789