(SANSAD TV) Mudda Aapka – Russia-Ukraine War: Impact on the Global Economy | 01 March, 2022
यूक्रेन पर रूस के हमले अभी भी जारी है। और लगातार हर पल स्थितियां तेजी से बदल रही है। इन हमलों के चलते पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों का असर रूस की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। रूस की करेंसी रूबल में बड़ी गिरावट जारी है। रूस की करेंसी रिकार्ड लेवल पर आ गई है। रूस ने ऐसे समय में यूक्रेन पर हमला किया है, जब विश्व अर्थव्यवस्था एक नाजुक दौर से गुजर रही और कोविड के कहर से उबरने की शुरुआत कर रही है. रूस के इस हमले के अब दूरगामी आर्थिक परिणाम हो सकते हैं, आशंका है कि इससे वित्तीय बाजार गिरेंगे और तेल के भाव और चढ़ेंगे. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भले ही भारत पूरी तरह से तटस्थ है लेकिन इसका असर अब हमारे देश पर भी पड़ रहा है। हालांकि यह प्रत्यक्ष न होकर पूरी तरह से अप्रत्यक्ष है। ये असर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की घोषणा के साथ ही दिखना शुरू हो गया है। इस युद्ध के कारण ही प्राकृतिक गैस, तेल, गेहूं सहित धातुओं की कीमतों पर इसका असर देखा जा सकता है। ऊर्जा की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन में लगातार निरंतर व्यवधान.. कमजोर आर्थिक स्थिति की बड़ी वजह बन सकते है। इसके अलावा भी कई संकट हैं जो और बड़े होकर सामने आ सकते है। मुद्दा आपका में आज बात रूस- युक्रेन युद्ध और दुनिया भर के अर्थतंत्र पर इसके असर की। इस बीच आज यूक्रेन के खारकीव में आज भारत के एक छात्र की मौत हो गई है। हालांकि भारत ने युद्धग्रस्त इलाके में रहने वाले सभी भारतीयों को वहां से निकलने की सलाह दी है। आखिर ये जंग फिलहाल किस ओर जाती दिख रही है. और क्या है ताजा हालात इसकी भी समीक्षा करेंगे।
Guests:
1. R. S. Sharma, Former CMD, ONGC
2. S. R. Tayal, Former Ambassador
3. Saurabh Chandra, Former Secretary, Ministry of Petroleum & Natural Gas


No way! Just last week I saw the same article on compacom.com website but the author was different. Are these two same thinking people or one of them is cheating? Websites should pay more attention to the uniqueness of their information.