(SANSAD TV) Mudda Aapka: Russia-Ukraine War | रूस-यूक्रेन युद्ध | 24 February, 2022


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस युद्ध के चलते दुनिया के ताकतवर देश लगभग दो खेमों में बंटे नजर आ रहा हैं। एक तरफ ताकतवर रूस है तो दूसरी तरफ यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देश खड़े हैं। खास बात यह है कि अमेरिका सहित यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं लेकिन इसके बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमले कर अपने इरादे साफ कर दिए है।रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है। क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसे हालात पहली बार बन रहे हैं जब दुनिया के ताकतवर देश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आमने सामने खड़े हैं। इस बीच भारत ने वैश्विक शांति के लिए सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और संवाद के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की है। दरअसल इस युद्ध के चलते कई सवाल उठ रहे हैं मसलन क्या होगा इस युद्ध का अंजाम ? क्या दुनिया के ताकतवर देश तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं ? इस युद्ध का दुनिया पर क्या होगा असर ? आखिर रूस ने यूक्रेन पर क्यों किया हमला ? क्या होगा अमेरिका और नाटो देशों का अगला कदम ? और साथ ही क्या है भारत की स्थिति।

Guests:
1- Anil Trigunayat, Former Ambassador
2- Prof. (Dr.) Sreeram Chaulia, Dean, Jindal School of International Affairs
3- Lt Gen (Retd.) Sudhir Sharma, Defence Expert

Anchor: Manoj Verma
Producer: Pardeep Kumar, Sagheer Ahmad
Assistant Producer: Surender Sharma