(SANSAD TV) Mudda AapKa: Lumpy Skin Disease | 01 August, 2022
राजस्थान, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लंपी स्किन वायरस से मरने वाले मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। देश में अब तक लगभग ढाई हजार मवेशियों की मौत लंपी वायरस के चलते हो चुकी है। हजारों पशुपालकों के लिए मवेशियों में होने वाला ये संक्रामक रोग मुसीबत बन गया है। माना जा रहा है कि ये संक्रामक रोग पाकिस्तान के रास्ते भारत आया। इस बीमारी का ओरिजन अफ्रीका बताया जा रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात और राजस्थान राज्य है। लंपी नामक जानवरों की संक्रामक बीमारी सबसे पहले 1929 में अफ्रीका में पाई गई थी। पिछले कुछ सालों में ये बीमारी कई देशों के पशुओं में फैल गई। इस बीमारी ने साल 2015 में तुर्की और ग्रीस, 2016 में रूस जैसे देश में तबाही मचाई। जुलाई 2019 में लम्पी को बांग्लादेश में देखा गया, जहां से ये कई एशियाई देशों में फैल रहा है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार लंपी साल 2019 से अब तक सात एशियाई देशों में फैल चुकी है। लंपी को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित किया है। मुद्दा आपका में आज बात मंकी पॉक्स की तरह मवेशियों में फैलते लंपी स्किन वायरस की। जानेंगे इसे लकेर स्थिति कितनी गंभीर हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जा रहे है। और क्या एहतियात है जो बरते जाने जरूरी है ताकि स्थिति हाथ से बाहर न निकल जाए।
Guests:
1- Alok Singhal, Secretary, Pathmeda Gaudham in Jalore
2- Dr H. C. Chauhan, Professor, College of Veterinary Science and AH, Kamdhenu University, Sardarkrushinagar, Dist. Banaskantha, Gujarat
Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma


Yo, I found taya999 the other day. It is pretty simple and straightforward, which is fine by me when I just want to relax for a bit.