(SANSAD TV) Mudda Aapka- Global Warming: Challenges & Solutions|बढ़ता तापमान : चुनौतियां और समाधान |19 May, 2022
देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है और समय के साथ ये अब असहनीय हो चला है। मार्च महीने में लोगों को जून वाली गर्मी झेलनी पड़ी। इस साल मार्च का महीना 122 वर्षों में सबसे गर्म रहा। आईएमडी ने 122 साल पहले ही मौसम का रिकॉर्ड रखना शुरू किया था। दो दिन पहले राजधानी दिल्ली में पारा 49 डिग्री तक पहुंच चुका है। ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाके हीट वेव की चपेट में है। उत्तर भारत के कई राज्य हीटवेव की चपेट में हैं तो वहीं असम इस वक्त बाढ़ की गिरफ्त में हैं। इस बार मानसून वक्त से पहले केरल में दस्तक देने जा रहा है। पिछले कुछ दशकों में पूरे भारत में तापमान बढ़ रहा है। इस बात की पुष्टि, अप्रैल से जून के बीच देश में अनुभव किए जाने वाले हीटवेव दिनों की बढ़ती संख्या को देखकर भी हो रहा है। इस तरह की गर्मी अब सामान्य होती जा रही है। मौसम विभाग ने महीने में कम बारिश को इस बढ़ी गर्मी के लिए जिम्मेदार ठहराया। पूरे देश में इस दौरान वर्षा में 72% कमी दर्ज के गयी जो देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में 89% तक रही। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसका एक कारण वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों का संचय होना भी है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक अध्ययन से पता चला है कि हर 10 साल में भारत में हीटवेव दिनों की संख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन ने भारत और पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी की लहरों को 100 गुना अधिक होने की संभावना बना दी है, और भविष्य में इस तरह की घटनाओं के ज्यादा होने की आशंका भी बढ़ गई है। तमाम विश्लेषण दिखा रहे है कि हर तीन शताब्दियों में एक बार होने वाली अत्यधिक तापमान की घटनाएं अब हर तीन साल में होने की संभावना है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के हर कोने में गर्मी.. सर्दी.. और बाढ़ की घटनाएं रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। जाहिर है जलवायु परिवर्तन को लेकर ये संकेत चेतावनी भरे हैं। मुद्दा आपका में आज बात मौसम के प्रकोप चिंता, चुनौतियों और समाधान की।
Guests:
1. Chandra Bhushan, President & CEO, International Forum for Environment, Sustainability & Technology (iFOREST)
2. Dr. Mrutyunjay Mohapatra, Director General, India Meteorological Department
3. Dr. Usha Mina. Associate Professor, School of Environmental Sciences, JNU
4. Abinash Mohanty, Programme Lead, Council on Energy, Environment and Water (CEEW)
Anchor: Preeti Singh
Producer: Pradeep Lochab
Assistant Producer: Surendra Sharma


I just wanted some more information on the topic in this article. And it gives me plenty of unnecessary staff. I wish I got the details on compacom.com as I used to do before. Experiments are not always good. Sometimes an old trustful resource is worth sticking to it.