(SANSAD TV) Mudda Aapka: Chemical Biological Weapons | रासायनिक जैविक हथियार खतरे चुनौतियां

पिछले एक महीने से ज्यादा सम से जारी रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां लगातार सामने आ रही है जिनकी सच्चाई का पता लगाना बेहद मुश्किल है। इस युद्ध के दौरान रूस ये दावा करता नजर आया कि यूक्रेन अपने ही लोगों पर रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी में है और इल्जाम रूस पर लगाया जाएगा और रूस ने दावा किया कि अमेरिका इस काम में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है। वहीं अमेरिका, यूक्रेन समेत कुछ देश कहते नजर आ रहे है कि रूस… यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों के हमले की योजना बना सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच G7 देशों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों के खतरे के खिलाफ चेतावनी दी है। G7 देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत रूस को उसके दायित्वों को याद दिलाना चाहते हैं। साथ ही हालिया दिनों में कोविड 19 के महामारी के दौरान कोविड को एक बायोलॉजिक हथियार बताया जा रहा है हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हाल के दिनों में एक बार फिर रासायनिक और जैविक हथियारों का बढ़ते खतरे की तरफ लोगों का ध्यान गया है। 1997 में दुनिया के आठ देशों ने माना था कि उनके पास रासायनिक हथियार हैं। मुद्दा आपका में आज बात रासायनिक-जैविक हथियारों के खतरों और चुनौतियों की.. चर्चा में जानेंगे क्या होते हैं रासायनिक-जैविक हथियार….कितने घातक हैं रासायनिक-जैविक हथियार…कब-कब हुआ इस्तेमाल.. अब क्यों हैं चर्चा में….और इसे लेकर क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि।