(SANSAD TV) Mudda AapKa: Al-Zawahiri killed in US drone strike | 02 August, 2022
अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार गिराया है। इस हमले में 12 और खूंखार आतंकी भी मारे गए हैं। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को अफगानिस्तान में सीआईए के ड्रोन ने मार गिराया। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘न्याय की जीत हुई है। यह 11 नवंबर 2001 को हुए हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक और कदम है। बाइडेन ने कहा कि साफ है अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं, तो अमेरिका आपको ढूंढेगा और बाहर निकालेगा, आप चाहे कहीं भी छिप जाएं, चाहे कितना भी समय लगे।’ अल जवाहिरी ओसामा बिन लादेन के बाद नंबर दो अल-कायदा नेता था। अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। यही नहीं, उसका 2000 USS कोल अटैक और 1998 के केन्या और तंजानिया में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर हुए बम विस्फोट में भी बड़ा हाथ था। अल-जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित था। अमेरिका काफी समय से उसकी तलाश में था। मुद्दा आपका में आज बात आतंकवाद, अल-कायदा नेता अल-जवाहिरी की मौत.. अमेरिका के ऑपरेशन.. अफगानिस्तान, भारत और पूरे एशियाई क्षेत्र के लिए इस घटना से निलकते संदेशों और संकेतों की।
Guests:
1. Alok Bansal, Director, India Foundation
2. Maj. Gen. A K Siwach (Retd.), Defence Expert
3. Dilip Sinha, Former Ambassador
Anchor: Preeti Singh
Producer:- Pardeep Kumar
Assistant Producer:- Surender Sharma


Magicjilibet? Hmm… I’m on the fence. Some games are good, some not so much. But, it’s worth a try, who knows, baka may magic talaga! Good luck! Check them out: magicjilibet