(SANSAD TV) Mudda AapKa: 5G Spectrum Auction | 26 July, 202
देश में अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत के लिए आज से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हुई। इसमें 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां शामिल हैं। दूरसंचार विभाग को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 70 हजार करोड़ रुपये से लेकर 1 लाख करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस नीलामी में कुल चार कंपनियां हिस्सा ले रही है जिनमें रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडाणी Data Network शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इस साल के अंत तक देश में 5जी सेवा शुरू हो सकती है। 5जी नेटवर्क अगली पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है। यह एक नई वैश्विक वायरलेस प्रणाली है जो मुख्य रूप से तीन बैंड में काम करती है। कई देशों में 5जी इंटरनेट की शुरुआत हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि 5जी इंटरनेट, 4जी की तुलना में 10 गुना ज्यादा तेज होगा। 5जी से दूरसंचार सेवाएं और बेहतर होंगी। यह उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक क्रांति लाते हुए व्यवसायों को भी बदल देगा। माना जा रहा है कि अगले पांच वर्षों में करीब 40 प्रतिशत मोबाइल उपभोक्ता 5जी तकनीक का इस्तेमाल करने वाले हो जाएंगे। वैश्विक स्तर पर यह अनुपात वर्ष 2027 में 50 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। 5जी तकनीक का उपयोग कंटेंट स्ट्रीमिंग, रीयल-टाइम वीडियो एनालिटिक्स, स्वायत्त वाहनों और ड्रोन के नियंत्रण में मुख्य रूप से होने की संभावना है। मुद्दा आपका में आज समझने की कोशिश करते हैं कि2606 FF भारत में 5जी सेवा के मायने। 5जी का आना देश के लिए कितना बड़ा कदम साबित होगा। और इस तकनीक के बाद क्या कुछ बदल जाएगा। साथ ही 5जी राह में भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां।
Guests:
1. NK Goyal, Chairman, TEMA (Telecom Equipment Manufacturers Association)
2. Dr. Mahesh Uppal, Director, ComFirst India
3. K Yatish Rajawat, Sr Journalist
Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma


Heard some good things about cwinz. Decided to give it a shot and so far, so good. Nice interface and a decent range of betting options. Early days but feeling optimistic! cwinz