(SANSAD TV) Mudda Aapka: भारतीय फिल्म उद्योग और अर्थव्यवस्था | 19 February, 2022


मुद्दा आपका में आज बात वीकेंड की हो.. टाइम पास की.. खालिस मनोरंजन की… दिलचस्प तरीके से समाज के अलग अलग पहलुओं को जानने की.. या फिर कठिन दौर में खुद तकलीफों को भुलाकर खुद को खुश रखने की… फिल्में भारतीयों के जीवन का एक अटूट हिस्सा जैसी रही है। यही वजह है कि भारतीय फिल्म उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। कमाई के मामले में भारतीय फिल्में कमाल कर रही है। हाल ही आई पुष्पा मूवी दुनियाभर में धूम मचा रही है फिल्म ‘पुष्पा’ ने महज दो दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली फिलहाल ये कमाई के मामले में भारत में टॉप 15 फिल्में में शुमार है। भारतीय फिल्म उद्योग करीब 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। और ये दुनिया भर के मनोरंजन के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। हमारे यहां कई भाषाओं में हर साल हजारों फिल्में बनती है। हमारी फिल्में हमारी पहचान है। भारतीय फिल्म उद्योग, दुनिया भर के मनोरंजन में की सबसे बड़े और सबसे पुराने उद्योगों में से एक है। मुद्दा आपका में आज बात इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और हमारी इकोनॉमी मे इसके योगदान की।

Guests:
1. Komal Nahta, Indian film trade analyst
कोमल नाहटा, फिल्म व्यापार विश्लेषक
2. Girish Johar, Film Producer
गिरीश जौहर, फिल्म निर्माता
3. Karan Torani, Senior Vice President, Elara Capital
करण तौरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एलारा कैपिटल