( SANSAD TV ) मुद्दा आपका – भारत : उम्मीदों वाली अर्थव्यवस्था

कोविड से हुए नुकसान के बाद भारत के हालात तेजी से सुधर रहे हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि अर्थ व्यवस्था के लिहाज से आने वाला समय भारत के लिए दुनिया में अन्य देशों की तुलना में खुशियों भरा हो सकता है। वैसे यह बात हम नहीं कर रहे बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष कह रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था के दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान जताया है। द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्धारा जारी ताजा अनुमानों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था के वर्ष 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। जबकि 2022 में अमेरिका में यह दर 5.2 फीसद और चीन की 5.6 फीसद तक ही हो सकती है। खास बात यह है कि भारत और स्पेन को छोड़कर किसी भी अन्य देश में यह वृद्धि दर 6 फीसदी से ऊपर नहीं जाने का अनुमान भी जताया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत अपने नागरिकों का कोविड टीकाकरण करने के मामले में अच्छा काम कर रहा है। इसलिए भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भारत की अर्थ व्यवस्था का भविष्य अच्छा दिखाई दे रहा है।

Guests:
1- Ajay Dua, Former Secretary, Ministry of Commerce & Industry
2- Pradeep Goel, Chairman, National Council for Assets Reconstruction companies, ASSOCHAM
3- Prof. Arvind Mohan, Department of Economics,University of Lucknow