इसरो ने शेयर की चंद्रयान-2 द्वारा ली गईं पृथ्वी की पहली तस्वीरें

इसरो ने चंद्रयान-2 द्वारा ली गई पृथ्वी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। शुक्रवार को इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-2 ने पृथ्वी की चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया है और अब बस एक बाकी है। 22 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के मकसद से भेजा गया दुनिया का पहला मिशन है।